-->

search ad

चोरों ने बंद घर से उड़ाया लाखों का माल

चोरों ने बंद घर से उड़ाया लाखों का माल

 


रूद्रपुर । अज्ञात चोरों ने साईं होम्स कालोनी में एक घर खंगाल वहां से लाखों रूपये का सामान चोरी कर लिया । घटना की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में फैजान कुरैशी पुत्र मो. युनूस निवासी साई होम्स कालोनी, भमरौला ने कहा है कि 19 जनवरी को सुबह वह रामपुर से अपने घर साई होम्स कालोनी आया तो देखा कि उसके घर की दुकान का शटर कटा हुआ था। जल्दी से अपने घर में गया तो वहां सामान तितर बितर हुआ पड़ा था और कैमरों का डीवीआर सहित घर में मौजूद टीवी, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर, बडी मोटर, सोने की बाली, हार, पीतल के बर्तन, सिलेण्डर सहित अन्य सामान भी गायब था। अलमारी टूटी हुई थी और सन्दूक के सारे बर्तन गायब थे। अज्ञात चोरों ने घर का उक्त सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन