श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने प्रारंभ किया एनएसएस विशेष शिविर।
12 मार्च, 2023
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए गढ़ीपट्टी को पोषित गांव के रूप में चुना गया। आज के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सीता मेहता तथा मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला सम्मिलित हुए। प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों से विस्तार पूर्वक अपने अनुभवों को साझा किया और कहा कि वह भी अपने छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रह चुके हैं और उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कैसे राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका निर्वाह कर सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में उन्हें जो भी कार्य करने को कहा जाए वह उसे पूरे मन से करें और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और आप अच्छे समाजसेवी के रूप में बनकर उभरेंगे। उनके व्याख्यान के बाद महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को इस सात दिवसीय विशेष शिविर में पंजीकरण करने के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में बहुत मेहनत के बाद स्वयंसेवक शामिल होते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन शोभा बोरा ने किया। इधर बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक कवीन्द्र बोरा ने नशा उन्मूलन अभियान के बारे बताया गया, साथ ही स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने पोषित गाँव में नुक्कड़ नाटक तथा सर्वे किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकों डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ० आर के सिंह, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, वर्षा सक्सेना, रोशन कुमार, ज्योति, आरती राणा, कामिनी राणा, शिक्षणेत्तर पंकज सिंह बोहरा, पूनम राणा, नीमा गोस्वामी समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दुर्गानाथ गोस्वामी, देव राम, मुकेश कुमार सम्मिलित थे। धन्यवाद ज्ञापन के लिए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ दी और कहा कि आपको सभी के साथ तालमेल बैठाकर काम करना है। अतिथियों को सम्मान के रूप में पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं पूजा भट्ट, महिमा, संगीता विश्वास, सविता गौतम, बंकिम रॉय, महक राठौर, मनप्रीत कौर, रॉबिन्स राणा आदि ने योगदान दिया।