-->

search ad

गोशन स्कूल के पूर्व छात्र विरेंद्र सिंह बने सीए।

गोशन स्कूल के पूर्व छात्र विरेंद्र सिंह बने सीए।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) गौशन स्कूल के 2015 2016 बैच के छात्र ग्राम मोहम्मद गंज नानकमत्ता निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र सरवन सिंह, माता कलजीत कौर ने सी ए की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र अथवा स्कूल का नाम रोशन किया। वर्तमान में वीरेंद्र सिंह डेलाइट हास्किल एन्ड सेल्स गुड़गांव में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती सरोज जोशी ने बताया कि वीरेंद्र सिंह गोशन स्कूल के एक होनहार विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2001 में कक्षा नर्सरी में प्रवेश लिया था ओर उन्होंने संपूर्ण स्कूली शिक्षा 15 वर्षों तक गोशन स्कूल से प्राप्त की एवं स्नातक बीकॉम दिल्ली विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण किया। इसी प्रकार विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। वीरेंद्र सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दीया, विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रबंधक डॉ० सुरेश चंद्र जोशी एवं प्रधानाचार्य प्रकाश कांडपाल ने उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य दमनप्रीत कौर, शिवदत्त जोशी, हेम कांडपाल, नीरज जोशी, नवीन शर्मा, सुनील पुजारी, सोनी कांडपाल, नीलम सोराड़ी, ममता अग्रवाल, संगीत कौर, पान देव जोशी, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन