श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा द्वितीय दिन का विशेष शिविर।
13 मार्च, 2023
Edit
नानकमत्ता: (चरनसिंह सरारी) नगर के श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत द्वितीय दिवस में प्रातः योगाभ्यास डॉ० मनोज कुमार जोशी जी द्वारा करवाया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए चयनित किए गए गढ़ीपट्टी पोषित ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया इसके साथ साथ एड्स जागरूकता एवं साक्षरता जागरूकता रैली भी निकाली गई।आज के समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ० महेंद्र सिंह गुलाटी एवं अमृतपाल कौर उपस्थित रहे तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ० सीता मेहता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला सम्मिलित हुए। प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को बताया कि साक्षरता हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण योगदान है। इधर बौद्धिक सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसबीआई मैनेजर एवं एसबीआई के सहायक मैनेजर उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों ने एन०एस०एस० स्वयंसेवी को बैंक से संबंधित जानकारियां प्रदान की । मंच का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ० मनोज कुमार जोशी ने किया एवं चित्रकला के सहायक प्राध्यापक रोशन कुमार ने साक्षरता के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही समाजशास्त्र के सहायक प्राध्यापक कवीन्द्र सिंह बोरा ने भी एड्स जागरूकता एवं साक्षरता के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। इसके साथ एन०एस०एस० के छात्र छात्राओं ने साक्षरता जागरूकता के बारे में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ० आर के सिंह, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, वर्षा सक्सेना, रोशन कुमार, ज्योति, आरती राणा, कामिनी राणा, रश्मि सारथी, हरविंदर सिंह, अफशा खान प्रिया थापा,शिक्षणेत्तर पंकज सिंह बोहरा, पूनम राणा, नीमा गोस्वामी समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दुर्गानाथ गोस्वामी, देव राम, मुकेश कुमार आदि सम्मिलित थे।