-->

search ad

श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा तृतीय दिन का विशेष शिविर।

श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा तृतीय दिन का विशेष शिविर।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत तीसरे दिवस में प्रातः  एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए चयनित किए गए गढ़ीपट्टी पोषित ग्राम में  तीसरे दिवस के दौरान मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं इसके साथ-साथ ग्राम में मतदाता जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।तथा साथ ही ग्रामीण समाज के लोगों को स्वास्थ्य एवं कुपोषण के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।आज के बौद्धिक सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसबीआई मैनेजर एवं एसबीआई के सहायक मैनेजर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ० सीता मेहता एवं एनएसएस प्रभारी डॉ० इंदु बाला भी उपस्थित रहे।प्राचार्य  द्वारा बताया गया कि मतदान हमारे लिए कितना आवश्यक है।मंच का संचालन डॉ० मनोज कुमार जोशी जी द्वारा किया गया है, तथा मतदाता जागरूकता के बारे में राजनीति विभाग की सहायक प्राध्यापिका आरती राणा द्वारा भी एनएसएस स्वयंसेवकों को जानकारी प्रदान की गई, इसके साथ ही गृह विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका ज्योति राणा ने भी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं कुपोषण के बारे में जानकारी प्रदान की।साथ ही सहायक प्राध्यापक कविंद्र सिंह बोरा एवं तेज प्रकाश जोशी ने भी बच्चों को मतदाता एवं स्वास्थ्य के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ० आर०के० सिंह, मनोज कुमार, वर्षा सक्सेना, रोशन कुमार, कामिनी राणा, रश्मि सारथी, हरविंदर सिंह, अफशा खान, प्रिया थापा, शिक्षणेत्तर पंकज सिंह बोहरा, पूनम राणा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन