-->

search ad

एसएसपी ने लूट का किया खुलासा,एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार के पुरस्कार की की घोषणा।

एसएसपी ने लूट का किया खुलासा,एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार के पुरस्कार की की घोषणा।

4 बदमाश हुए मय माल के गिरफ्तार।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)करीब दो हफ्ते पहले गोविंदपुर(टुण्डलिया) में हुई लाखों की लूट की पोल आखिर पुलिस ने खोल ही दी। इसमें चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटे गए करीब दस लाख रुपये के माल सहित तमंचा, चाकू और प्रयुक्त की गयी बाइक भी बरामद कर ली गयी। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की। दो मार्च की रात को बदमाशों ने ग्राम गोविन्दपुर (टुडलिया) निवासी ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम के घर में घुसकर उसके साथ ही उनके बेटे सुनील, कपिल, ललिता देवी व कुसुमलता को चाकू व डंडों से घायल करने के बाद बंधक बना लिया था। बदमाश करीब दस लाख की नगदी और जेवर लूट ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में धारा 394, 506 के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही डाग स्क्वाड और फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस मामले के खुलासे को लेकर पांच टीमों का गठन किया गया था। आसपास के क्षेत्रों के 250 से अधिक सीसीटीवी केमरो  का अवलोकन किया गया।साथ ही 82 संदिग्धों से पूछताछ की गयी। इसके बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि लुटेरों में अनिल सागर  पुत्र अमर सिह सागर निवासी ग्राम दुंदरी सरीफ, अमरिया, पीलीभीत, सचिन पुत्र नेमचंद निवासी ग्राम भौना, जहानाबाद, पीलीभीत, जसवंत सिंह उर्फ बंटी पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम गोविन्दपुर, सितारगंज व प्रमोद पुत्र वीर सिंह निवासी टुण्डलिया गोविंदपुर, सितारगंज हैं। एसएसपी ने बताया कि जसवंत ने ही अन्य बदमाशों को रेकी कर बुलाया था। उनके बीच लूट के माल को लेकर कुछ विवाद भी हुआ। लेकिन इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके कब्जे से घटना में 315 बोर का तमंचा व  जिंदा कारतूस, चाकू, बाइक यू०के०-06 ए वाई/4783 के साथ ही करीब दस लाख के सोने के जेवरात बरामद होने शामिल हैं। एसएसपी ने उन्हें पकड़ने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस मौके पर एएसपी मनोज कुमार कत्याल, सीओ ओमप्रकाश शर्मा भी शामिल थे। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल,उप निरीक्षक बिजेन्द्र शाह,थानाध्यक्ष पुलभटठा कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष नानकमत्ता देवेन्द्र गौरव, थानाध्यक्ष झनकईया रविन्द्र बिष्ट, उप निरीक्षक विनोद फत्र्याल, कवीन्द्र शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, जगदीश चंद्र तिवारी, सोनिका जोशी, सुरेन्द्र दानू, जसवीर चौहान, भुवन जोशी सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन