श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा छठे दिन का विशेष शिविर।
17 मार्च, 2023
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत छठे दिवस में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा प्रातः योगाभ्यास किया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए चयनित किए गए गढ़ीपट्टी पोषित ग्राम में छठे दिन में सड़क जागरूकता रैली निकाली गई एवं इसके साथ एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।एनएसएस के युद्धवीर ग्रुप द्वारा सड़क जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत कर जनता को जागरूक किया गया।आज के समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ० सीता मेहता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला सम्मिलित हुए। प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को यह बताया कि हमें सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करना चाहिए जिससे हम सब स्वयं को और दूसरों को बचा सकते हैं।
इधर बौद्धिक सत्र में मंच का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक तेज प्रकाश जोशी एवं प्राध्यापक कविंद्र सिंह बोरा द्वारा किया गया। बीएड विभाग की सहायक प्राध्यापिका रश्मि सारथी ने पर्यावरण के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की, इसके साथ साथ हिंदी के सहायक प्राध्यापक डॉ० आर०के० सिंह ने भी बच्चों को पर्यावरण जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की। एनएसएस स्वयंसेवी रिंपी कौर ने भी सड़क जागरूकता के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, डॉ० सरस्वती भट्ट, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, वर्षा सक्सेना, रोशन कुमार, ज्योति, आरती राणा, प्रिया राना कामिनी राणा, अफशा खान, प्रिया थापा, हरविंदर सिंह शिक्षणेत्तर पंकज सिंह बोहरा, पूनम राणा, नीमा गोस्वामी समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दुर्गानाथ गोस्वामी, देव राम, मुकेश कुमार सम्मिलित थे।