अवैध मिट्टी खनन का कार्य सितारगंज क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा है।
17 मार्च, 2023
Edit
सितारगंज/उधमसिंहनगर:(ब्यूरो) नगर क्षेत्र के आस-पास के गांवों गगनपुर,तुर्कातिसोर,बघोरी, नकटपुरा,रसोईया, बरूआ बाग, सहित दर्जनो गांवों में अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरो पर।रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध मिट्टी खनन का कार्य।प्रशासम सोया गहरी नींद।अवैध मिट्टी खनन माफिया रोजाना रात को काट रहे चांदी।राजस्व विभाग को लग रहा लाखो का चूना।नगर के ही प्लाटो में डाल रहे अवैध मिट्टी।सूत्रों की माने तो कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत के चलते हो रहा ये अवैध मिट्टी खनन का धंधा।आपको बतादे कि सितारगंज के आस-पास के दर्जनों गांवों जैसे गगनपुर,बरुआ बाग, नकुलिया,तुर्कातिसोर,चिकाघाट,रसोइया तथा पीलीभीत रोड़ पर नकटपुरा,मैनाझुडी क्षेत्रो में रोजाना रात के 10 बजे से लेकर 4 बजे तक अवैध मिट्टी खनन माफिया अवैध मिट्टी खनन का कार्य कर रहे है।जिसके चलते राजस्व विभाग को भी लाखों रुपये का चूना लग रहा है।सूत्रों की माने तो अवैध खनन माफिया जिस क्षेत्र से भी रात को अवैध मिट्टी खनन का कार्य करते है उस क्षेत्र के पुलिस प्रशासन व राजस्व निरक्षको से अपनी साठगांठ कर लेते है।जिसके चलते इनकी शिकायत करने पर पत्रकारों को धमकियां भी दी जातो है और झूठे केसों में फसाने तक की नोबत आ जाती है। ओर तो ओर रात को ये लोग हथियारों से भी लेस होते है और धड़ल्ले से अवैध मिट्टी कर सितारगंज व आस पास के प्लाटो की पटान कर चांदी काटते है।साथ ही इन अवैध मिट्टी खनन माफियो के फील्डर अमरिया चौराहा,बिष्टि चौराहा,नकुलिया चौराहा आदि जगहों पर रात को आसानी से देखे जा सकते है।लेकिन पुलिस व राजस्व विभाग कुम्भकर्णी नीद सो रहा है।