निःक्षय पोषण योजना के तहत राशन किट बाँटे गए।
30 मई, 2023
Edit
रुद्रपुर/उधमसिंहनगर:(चरनसिंह सरारी)माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गए टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंहनगर द्वारा निक्ष:य पोषण योजना के तहत राशन किट प्रदान की। साथ ही उन्होनें जिले के सभी सक्षम व्यक्तियों से अनुरोध किया कि वे भी निक्षय मित्र बन कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बनें।आपको बताते चलें कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को टीबी मुक्त अभियान की शुरुआत की । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री माननीय मोदी ने आम सक्षम लोगों से अनुरोध किया है कि वे निक्ष:य मित्र बनकर टीबी मरीजो को गोद लेकर एक पोषण किट प्रदान करें। इसी अभियान के तहत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज शर्मा द्वारा पोषण किट प्रदान की गयी।