
गृह क्लेश के चलते मजदूर ने सल्फास खाकर दी जान
काशीपुर। मेहनत मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने देर रात गृह क्लेश के चलते सल्फास निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घटना के लगभग एक घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक मानपुर निवासी रणवीर सिंह 45 वर्ष पुत्र गुरबचन सिंह मेहनत मजदूरी करता है। पता चला है कि बुधवार की रात 10ः00 बजे पारिवारिक क्लेश के चलते रणवीर ने सल्फास नामक जहर खा लिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल उपचार के लिए अधेड़ को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां लगभग एक घंटे बाद जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत 14 वर्षीय पुत्री सिमरनजीत कौर, 9 वर्षीय पुत्र गुरविंदर सिंह तथा 5 वर्षीय पुत्री मनप्रीत कौर को पीछे छोड़ गया। अचानक घटी घटना को लेकर मित्तल परिवार में शोक व्याप्त है।