-->

search ad

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नगर इकाई ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को भेजा ज्ञापन ।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नगर इकाई ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को भेजा ज्ञापन ।

सितारगंज:(चरन सिंह सरारी) श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने कुछ दिनों से विदेश भेजने के नाम पर भोले भाले लोगों से ठगी करने वाले माफियाओं के खिलाफ एक मुहीम छेड़ी थी। जिसके चलते उन्होंने कई ऐसे लोगों की खबरें भी प्रकाशित की थी कि कुछ भोले भाले लोगो के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की गई थी अपने चैनल के माध्यम से राजीव ने समाज मे इस तरह की ठगी का शिकार हुए लोगों की कहानी उन्ही की जुबानी अपने चैनल के माध्यम से दर्शायी थी कि ताकि भविष्य में जो लोग कहीं विदेश पढ़ने या रोज़गार के लिए जाने की सोच रहे हों तो वह सचेत हो जाएं ।लेकिन जिलाध्यक्ष राजीव द्वारा प्रकाशित इस तरह की कुछ ही खबरों से जो इस तरह के संदिग्ध लोग थे उनके काम में बाधा आने लगी ठगी के कारोबार को चौपट होता देख बौखलाए हुए कबूतरबाजों ने विदेशों  से अपने साथियों द्वारा राजीव को फोन कॉल पर धमकियां देनी शुरू कर दीं और जब इससे बात नही बनी तो उक्त माफियाओं द्वारा राजीव को प्रलोभन दिया गया और बात न मानने पर जान -माल की क्षति पहुंचाने की धमकियां दी गयी ।जिसके चलते सितारगंज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नगर इकाई अध्यक्ष अहसान अंसारी के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े सितारगंज के पत्रकारों ने उप जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन मुख्य सचिव को भेजकर विरोध जताया ओर मांग की कि ऐसे कबूतरबाजों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो। ज्ञापन भेजने वाले पत्रकारों में धर्मेंद्र चौधरी,चरनसिंह सरारी, तनवीर अंसारी, नवीन भट्ट निराला, विक्की मंडल, मनोज राय, बिट्टू अंसारी, अमर सिंह यादव, जफर अंसारी, प्रांत उद्योग व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष रेहान अंसारी आदि शामिल रहे।इधर जिले के सभी स्थानों से पत्रकारों ने राजीव की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रमुख सचिव को ज्ञापन भेजा और राजीव को सुरक्षा प्रदान  करने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन