टीचर की मार से खुला बच्ची का सिर, बाहर आया दिमाग, आखिर कब बंद होगी स्कूलों में हिंसा?
19 सितंबर, 2023
Edit
देश विदेश:(सतपाल सिंह सन्नी की रिपोर्ट) संपर्क– 7500100999
बच्ची को टीचर ने इतना पीटा कि उसकी खोपड़ी बुरी तरह चोटिल हो गई. बच्ची की उम्र महज 9 साल है. वो अस्पताल के आसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है ।
आपके लिए कोई इंसान बेहद कीमती है, इतना कि आप उसके लिए अपनी जान भी कुरबान कर सकते हैं. लेकिन क्या किसी अनजान शख्स को उसे सौंपेंगे? केवल भरोसा होने पर ही. वरना नहीं. लेकिन फिर भी इसे लेकर डर बना रहता होगा. अपने परिवार के लिए बच्चे भी ऐसे ही होते हैं. इन्हें खंरोच भी न आए इसके लिए माता पिता हर संभव कोशिश करते हैं. अगर वो थोड़ा सा बीमार पड़ जाएं, तो मां रात भर नहीं सोतीं. लेकिन शिक्षा के लिए इन बच्चों को खुद से दूर भी करना पड़ता है. बच्चे 8 से 9 घंटे स्कूल में ही बिताते हैं. लेकिन इस दौरान क्या वो पूरी तरह सुरक्षित हैं?
बीते कुछ वक्त से ऐसे मामले सामने आए, जिससे इस सवाल का जवाब 'हां' में नहीं मिल पा रहा. अब बच्चों को स्कूल भेजने से भी माता पिता को डर लगने लगा है. बता दें, इस वक्त पूरी दुनिया में एक 9 साल की बच्ची के मामले को लेकर चर्चा हो रही है. वो चीन में रहती है. इस वक्त अस्पताल में भर्ती है. उसे टीचर ने इतना पीटा कि खोपड़ी से दिमाग ही बाहर आ गया ।