मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मोनी बाबा मंदिर में किया गया हवन यंग।
17 सितंबर, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सितारगंज विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। सितारगंज के मोनी बाबा मंदिर में पूरे मंत्र उपचार के साथ विधि विधान के साथ हवन किया गया ।आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी आयु के लिए सितारगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन किया एवं जगह-जगह फल बांटे,ओर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सितारगंज के मोनी बाबा मंदिर में हवन यज्ञ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना की उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है सीएम की करनी और करनी में कोई फर्क नहीं है आज प्रदेश से गुंडाराज, भूमाफिया,सांप्रदायिक लोक गायब हो गए हैं आम आदमी को कोई डर व खतरा नहीं है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सितारगंज वासियों ने प्रशंसा की। इधर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल बहुत अच्छा चल रहा है और कहां कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में धामी के व्यक्तित्व का एक और पहलू सामने आया, वाणी पर संयम इंटरनेट मीडिया के इस युग में जब तिल का ताड़ बनते देर नहीं लगती, धामी के किसी बयान ने कोई नकारात्मक चर्चा नहीं बटोरी। यही नहीं इस अवधि में किसी तरह के विवाद का कोई दाग भी उनके दामन पर नहीं लगा।