-->

search ad

पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, उसके कब्जे से  6.34 ग्राम स्मैक बरामद।

पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, उसके कब्जे से 6.34 ग्राम स्मैक बरामद।

सितारगंज/शक्तिफार्म: (चरनसिंह सरारी) आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निदेशन में बीते बुधवार को चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उ०नि० जगदीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान बसगर तिराहा शक्तिफार्म सितारगंज से एक स्मैक तस्कर 23 वर्षीय आकाश पुत्र संजय मण्डल निवासी ग्राम गुरुग्राम न0 2 शक्तिफार्म थाना सितारगंज के कब्जे से तलाशी के दौरान 6.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर ली गयी।जिसके बाद आरोपी पर कोतवाली सितारगंज में एफआईआर न०-288/2023 धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी स्मैक तस्कर के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने  व माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० जगदीश चन्द्र तिवारी चौकी प्रभारी शक्तिफार्म, है० का० कुन्दन सिंह बोरा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन