के०जे०एम०सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस पर बच्चों से एक्टिविटी करवाई गयी।
14 सितंबर, 2023
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी )आज के०जे०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को एक्टिविटी करवाई गई व हिंदी सुलेख प्रतियोगिता सम्पन्न कराए गई। जिसमे प्रबंधक कैलाश चंद्र जोशी द्वारा बच्चो को जानकारी देते हुए बताया गया कि हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी। इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। कक्षा 1 में प्रथम सुआलेहा, द्वितीय हर्ष अग्रवाल, तृतीय लक्षित जोशी, कक्षा 2 में प्रथम अनिका चंद, द्वितीय हंसिका राणा, तृतीय जीविका जोशी रही। कक्षा 3 में प्रथम गुरनूर, द्वितीय अन्हा, इमरान खान, तृतीय मानवी भट्ट, कक्षा 4 में गुनगुन, द्वितीय अवनीर संधू, तृतीय अदनान, कक्षा 5 में अमृत कौर, द्वितीय कमलजीत कौर, तृतीय हर्षप्रीत कौर ने स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य पियूष गुप्ता, कोऑर्डिनेटर हेमा उप्रेती ,लता जोशी,रश्मि भट्ट,दीपा,नीलम,सविता राय ,जसविंदर कौर ,राजविंदर कौर,सोनी रस्तोगी व अन्य स्टाफ मौजूद थे ।