-->

search ad

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर भड़का भाजपा युवा मोर्चा का गुस्सा।सितारगंज के मुख्य चौक पर दहन किया पुतला।

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर भड़का भाजपा युवा मोर्चा का गुस्सा।सितारगंज के मुख्य चौक पर दहन किया पुतला।




सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर के मुख्य चौक पर  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया और दोबारा सनातन धर्म पर टिप्पणी करने पर तमिलनाडु में घुसकर जवाब देने की चेतावनी भी दी गई है। बता दे कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी इसके बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूरी तरह से भड़क गया है जिसके चलते  सितारगंज के मुख्य चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा उदय निधि स्टालिन का पुतला दहन किया गया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट के द्वारा उदय निधि को चेतावनी दी गई ओर कहा गया कि धर्म पर की गई टिप्पणी नफरत फैलाने वाली है, उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और बेटे को सनातन की पाठशाला में पढ़ने के लिए भेजना चाहिए। उन्होंने आरोपी स्टालिन पर केस दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है कि उदय निधि स्टालिन माफ़ी मांगे सनातन धर्म के बारे में अगर फिर से कोई टिप्पणी की गई तो तमिलनाडु में घुसकर ही जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं जिसमें मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट,सुमन राय,अनिल गुप्ता,अरविंद चौरसिया, कासिस अरोरा, तुषार शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, सोनी शर्मा, दीपक गुप्ता, अरविंद, चंदन श्रीवस्तव, शिवम रस्तोगी भाजपा के कनिष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन