तेजी व लापरवाही से यात्रियों से भरी बस चलाकर पलटने वाला चालक हुआ गिरफ्तार।।
25 सितंबर, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बिना वैध रूट परमिट वाहन परिवहन कर आपराधिक मानव वध करने का प्रयत्न करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नयागांव के पास शमा बस सर्विस की एक बस यू०के०- 07 पी ए-0427 पलट गयी है। इसमें लगभग 45 से 50 यात्री सवार हैं। जिन्हें चोटें आई हैं। सूचना पर थाना पुलिस से व०उ०नि० हरविन्दर सिंह मय पुलिस बल के साथ राहत व बचाव के उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।जहाँ बस में सवार सभी घायलों व गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को निजी व सरकारी वाहनों से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज पहुंचाया गया। मौके पर पूछताछ से उक्त चालक द्वारा बिना वैध रूट परमिट के वाहन स्वामी/संचालक शमा बस सर्विस के निर्देश पर बस को तेजी व लापरवाही से परिवहन कर डिवाईडर पर चढाकर बस को पलटा देना पाया गया। इस सम्बन्ध में व०उ०नि० हरविन्दर कुमार की जुबानी सूचना के आधार पर कोतवाली में आशिक पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम- कस्बा मीरापुर थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व बस संचालक शमा बस सर्विस के विरूद्ध कार्यवाही की गई। विवेचना उ०नि० इन्द्र सिंह ढैला द्वारा की गई । दौराने विवेचना दुर्घटनाग्रस्त बस को बिना वैद्य रूट परमिट के यात्री बस के रूप में लखीमपुर खीरी से देहरादून संचालित करना तथा यात्रियों द्वारा विरोध करने पर भी वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से परिवहन करना पाया गया। इसके अलावा यात्रियों से बहस के दौरान बार-बार बस को पलट देने की धमकी दी गई। वाहन का किराया लेकर बिना टिकट दिये यात्रीयों को परिवहन करना तथा बस को अवैध व आनाधिकृत रूप से यात्रियों की जान को संकट में डालकर बिना तय रूट परमिट के संचालित किया करना प्रकाश में आया। जिस कारण अभियोग में चालक के विरूद्ध धारा-308 भा०द०वि० की बढोत्तरी कर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। वाहन स्वामी/संचालक शमा बस सर्विस के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व०उ०नि० हरविन्दर कुमार, उ०नि० विक्रम सिंह धामी, उ०नि० संजय सिंह बोरा, का०गिरीश चन्द्र,का० प्रकाश आदि शामिल रहे।