-->

search ad

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक तारीख, एक घंटा, एक साथ सफाई में जुटे ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल सितारगंज के शिक्षक, अभिभावक तथा छात्र।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक तारीख, एक घंटा, एक साथ सफाई में जुटे ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल सितारगंज के शिक्षक, अभिभावक तथा छात्र।

सितारगंज:(चरनसिह सरारी)ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल व विद्यालय के आस पास के क्षेत्र में ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्रों ने साफ़ सफाई की तथा झाड़ू लगायी। इस स्वच्छता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि महात्‍मा गांधी जी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार की सराहनीय कोशिश है एवं हमारे आस पास की सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। प्रधानाचार्य डा० पुनीत गोयल ने कहा जैसे हम अपने घरों में सफाई रखते हैं वैसे ही ये पूरा देश भी हमारा घर है और इसे साफ रखना हमारा ही काम है। इस अवसर पर हर्षदीप सिंह, जशनदीप, सुखवीरपाल सिंह, बॉबी, मनवीर सिंह, गगनदीप सिंह, हरमन सिंह, रवि कुमार अग्रवाल, ग्राम तुर्का तिसौर से पवन राणा, ग्राम अन्जनिया से गोकुलानन्द जोशी, सितारगंज से मनीष कुमार गोयल, प्रमोद कुमार, ग्राम दहियाभोज के मोहम्मद अयूब, शमी मलिक, मोहम्मद फ़राज़, शक्तिफार्म के महेन्द्र सिंह नयाल, निखिल अग्रवाल, ग्राम मलपुर के सुखविन्दर सिंह आदि लोगों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन