सितारगंज नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
01 अक्टूबर, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण क्षेत्र प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान। चलाया गया तथा शस्त्र सीमा बल एवं प्राइमरी पाठशाला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय द्वारा नगर में रैली निकाली गई। एवं रामलीला ग्राउंड इंटर कॉलेज में सफाई अभियान में श्रमदान किया गया महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती से पहले आज देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया गया । पीएम मोदी ने सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की है।पीएम मोदी ने इस श्रमदान के लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और इसका हर प्रयास मायने रखता है। आज के अभियान के लिए देशभर में 6.4 लाख जगहों को चुना गया है। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ सीमा बल के अधिकारी ,जवान तथा नगर पालिका सितारगंज अध्यक्ष हरीश दुबे, अधिशासी अधिकारी प्रियंका सिंह, पालिका की स्वच्छता ब्रांड अबेसडर श्रीमती सुमन राय, अनिरुद्ध राय, कर एवं राजस्व निरीक्षक राजेश अरोरा, सफाई निरीक्षक सोवेद्र कुमार,सफाई नायक राजपाल, सफाई नायक विनय कुमार, सभासद रहमत हुसैन, जिलानी अंसारी,दीपक गुप्ता व पालिका कर्मी एवं पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।