-->

search ad

आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत 2 आरोपितों को 77.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत 2 आरोपितों को 77.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत 2 आरोपितों को वाहन मो०सा०- यू०के०-06-एयू-5362  में परिवहन करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में  (कुल 77.90 ग्राम) अवैध स्मैक बरांमद की। पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा नशे के  विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निकट नेतृत्व में उ०नि० इन्दर सिंह ढैला द्वारा मय पुलिस बल के साथ बीते शनिवार की रात्रि समय साढ़े ग्यारह बजे चैकिंग के दौरान स्थान मिनी ट्रक एसोसीएशन सिडकुल रोड के पास से दो मोटर साइकिल सवार मो०सा० स० यू०के०-06-एयू-5362 से आ रहे दो आरोपितों में एक 30 वर्षीय मांग सिंह पुत्र  गुरबचन सिंह निवासी बिडौरा मझौला थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर व दूसरा आरोपी 26 वर्षीय गौतम विश्वाश पुत्र गोपाल विश्वाश निवासी शक्तिफार्म न0-04 थाना सितारंगज जनपद उधम सिंह नगर को मो०सा० से परिवहन करते हुए कुल 77.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी मांग सिंह के कब्जे से 47 ग्राम अवैध स्मैक तथा दूसरे आरोपी गोपाल विश्वास के कब्जे से 30.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर ली गयी। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों के विरूद्ध थाना सितारगंज में एफआईआर स०- 314/2023 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।  तथा दोनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।आगे भी नशेडियों व नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल भूपेन्द्र सिंह बृजवाल,व०उ०नि० हरविन्दर कुमार,उ०नि० इन्दर सिंह ढैला, अ०उ०नि० सुरेन्द्र सिंह दानू,अ०उ०नि० राँकेश सिंह राँकली,का०चन्द्र प्रकाश,का०किरन मेहता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन