बापू महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी।
02 अक्टूबर, 2023
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)के०जे०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में 2 अक्टूबर के अवसर पर बापू महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्ष उल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया व साफ सफाई की गई ।इसके उपरांत प्रधानाचार्य महेश जोशी द्वारा एवं प्रधानाचार्य दलजीत सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मां सरस्वती ,महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।विद्यालय के प्रबंधक कैलाश जोशी ने विस्तार में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के विषय में बताया व बच्चों द्वारा ड्राइंग बनाकर एवं बुरा ना देखो, बुरा ना बोलो, बुरा ना सुनो, पर एक्टिविटी कराई गई।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष चंद्रा जोशी वाइस प्रिंसिपल पियूष गुप्ता ,को ऑर्डिनेटर हेमा उप्रेती ,लता जोशी,आशा भट्ट ,कमला जोशी ,माधुरी राय, पुष्पा,पूजा कश्यप,रजत खान,सोनाली भट्ट,चांदनी रस्तोगी,दिव्या जोशी,दीपा फर्त्याल ,नीलम फर्त्याल,किरनदीप कौर,सविता राय,रश्मि भट्ट,निर्मल कौर,सोनी रस्तोगी,अमित सिंह ,भुवन जोशी ,प्रदीप चंद्र बसंती सम्मल, अनिता राणा, सोनिया कौर सीमा कौर जानकी ,व् अन्य स्टाफ उपस्थित थे।