-->

search ad

तहसीलदार ने धान खरीद को लेकर राइस मिलो में किया औचक निरक्षण।

तहसीलदार ने धान खरीद को लेकर राइस मिलो में किया औचक निरक्षण।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)धान खरीद में आ रही किसानों की दिक्कत को देखते हुए आज तहसीलदार पूजा शर्मा एक्शन में आ गयी ।उन्होंने आज राजस्व विभाग व प्रशासन की सयुक्त टीम के साथ पीलीभीत मार्ग स्थित करीब आधे दर्जनों राईस मिलो पर औचिक निरीक्षण किया।जिसके चलते धान क्रय केंद्र व राईस मिलरो में  हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार पूजा शर्मा ने राईसमिल स्वामीओ को चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द धान खरीद की औपचारिकताये पूरी नही की गयी तो राइस मिलो के पंजीकरण निरस्त कर दिए जायेगे।ओर साथ ही यह भी कहा कि उत्तराखंड के किसानों को, महिला किसानो व दिव्यांग किसानो को  प्राथमिकता दी जाये।नही तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।जिस पर राइस मिल स्वामियों ने जल्द ही सरकारी तोल, कच्चा आढ़ती तोल शुरू करने को कहा है। इधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द सरकारी तोल शुरू नही हुई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर हो जायेगे।जिसकी जिम्मेदार  प्रदेश सरकार होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन