-->

search ad

न्याय पंचायत बिरिया की न्याय पंचायत स्तर की दो दिवसीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू।

न्याय पंचायत बिरिया की न्याय पंचायत स्तर की दो दिवसीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू।


 सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)बिरिया न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय अंजनिया में मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन राय सदस्य उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मगरसड़ा, मटियाई, भूडझाला,पहसैनी,कैथूलिया,सिसईखेड़ा,भरौनी,साधुनगर,लामाखेड़ा,ध्यानपुर,बेलखेड़ा,ऐंजनिया आदि स्कूलों के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं।जिसमें लम्बीदौड़,खो-खो, लंबीकूद,ऊंची कूद,बाधा दौड़,गोला फेक, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, सुलेख, लोकनृत्य,अंताक्षरी,समूह-गान आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। जिनका समापन 5 अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर बाल आयोग की सदस्य सुमन राय ने कहा कि खेल खेलने से ही बच्चे तंदुरुस्त एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य होंगे और बच्चों द्वारा उत्कृष्ट खेल खेलने से ही अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन होगा।उक्त कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह तोमर ने किया।इस अवसर पर नैनीताल जिला उपभोक्ता सहकारी भंडार लि०हल्द्वानी के पूर्व उपाध्यक्ष अनिरुद्ध राय, श्रीमती जयंती क्वीरा,गीता गडकोटि,अजय क्वीरा,रामानंद राणा,अभिषेक चौहान,देवेंद्र बाजपेई,शिवशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन