दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज शुभारंभ।
04 अक्टूबर, 2023
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ माननीय राजपाल सिंह उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग उत्तराखंड सरकार, पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा, के०डी० गहतोड़ी विशेष कार्यकारी सदस्य भाजपा, उमेश अग्रवाल प्रांतीय सचिव राइस मिलर संगठन, ओम नारायण राणा जिला मंत्री भाजपा द्वारा मां सरस्वती की फोटो पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंत्री जी ने अपने संबोधन में बच्चों को खेल भावना के साथ खेलने हेतु प्रेरित करते हुए बालिकाओं को खेल प्रतियोगिता में शत प्रतिशत प्रतिभागिता हेतु भी प्रेरित किया। पूर्व विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा द्वारा बच्चों को अनुशासित रहते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। बालिका वर्ग के समस्त दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद , गोला फेक चक्का फेंक,साहित्यक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक नेता के ०एन० अटवाल एवं सूरज सक्सैना द्वारा किया गया। दिनेश चौहान अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सितारगंज ने प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दी। संकुल प्रभारी जसौद मेहता ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार और स्वागत करते हुए समस्त बच्चों को खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे साथ ही निर्णायक समिति के शिक्षकों को पारदर्शिता के साथ निर्णय देने हेतु निर्देशित किया गया। खिलानन्द अटवाल एवं सूरज सक्सैना द्वारा अपने संबोधन में मंत्री से इस विद्यालय के मैदान के सौंदर्यकरण एवं चार दिवारी की स्वीकृति तथा विद्यालय परिसर में हुए अवैध निर्माण हटाने हेतु शासन से अपने स्तर से निस्तारण करने हेतु आग्रह किया गया।मंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि उक्त कार्य हेतु तत्काल कार्यवाही की जाएगी। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने के लिए कुंवर सिंह राणा, निमाई चंद्र माझी, पुष्पेंद्र कटियार ,राधे सिंह, वीरेंद्र सिंह,कुंवर सिंह राणा, पियूष गुप्ता, खिलानंद अटवाल,सूरज सक्सेना ,दिनेश चौहान ,राम रूप सिंह, फकीर सिंह, शिव सिंह बिष्ट, रेनू उपाध्याय, तृप्ति पंत , सुरेश प्रसाद, हिमाचल कुमार, सुरजीत सिंह ,जसपाल सिंह,नवीन शर्मा ,हेमा उप्रेती,माधुरी राय, परमजीत सिंह, नरेश राणा, सीमा कंचन, नीरज रानी आदि शिक्षक उपस्थित रहे प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में लगभग 400 बच्चों ने प्रतीभाग किया। 5 अक्टूबर 2023 को बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न होगी।