दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बिडोरा(मझोला) में एक स्वच्छ दूध उत्पादक गोष्ठी का आयोजन।
05 अक्टूबर, 2023
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) आज दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बिडोरा मझोला में एक स्वच्छ दूध उत्पादन गोष्टी का आयोजन किया गया । जिसमें दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बिडोरा में दूध देने वाले दुग्ध उत्पादकों को निशुल्क चार बी का वितरण मिक्सर पाउडर एवं पशुओं से संबंधित दवाइयो का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भास्कर सम्मल प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन एवं ग्राम प्रधान बिडोरा,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विधि कुंवर,क्षेत्र प्रवेक्षक मनोहर सिंह एवं जसवीर सिंह चौहान समिति सचिव हेमचंद शर्मा तथा अनेकों अनेक दुग्ध उत्पादक एवं गणमान्य उपस्थित रहे। जिसमें हरा चारा बीज वितरण एवं पशु चिकित्सा कैंप आयोजन कर दवा वितरण किया गया। भास्कर सम्मल द्वारा इस समारोह पर उत्पादों को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं के लिए संघ को एवं सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस कार्यक्रम में मनोज जोशी, गुरदीप सिंह, विजय राणा, हेमा गोस्वामी, पुष्कर शर्मा समेत तमाम दूध उत्पादक आदि उपस्थित रहे।