-->

search ad

तीन अवैध स्मैक तस्कर गिरफ्तार

तीन अवैध स्मैक तस्कर गिरफ्तार

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस ने संघन चेकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध स्मैक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनो को जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेटत्व में पुलिस टीम में एस आई शंकर बिष्ट,एसआई संजय कुमार, एसआई लक्ष्मण दत्त जोशी, कांस्टेबल अमित देवरानी, नवीन जोशी, लोकेश तिवारी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को ग्राम पहसैनी में तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस के वाहन को देखकर तीनो भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस की टीम वाहन से उतरी और तीनों को हिरासत में ले लिया। आरोपी जेब से पन्नी की पुड़िया फेंकने का प्रयास करने लगे पुलिस की टीम ने हाथ पकड़ लिए। तलाशी लेने पर ग्राम पहसैनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के कब्जे से 6 ग्राम अवैध स्मैक, हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर के कब्जे से 6.5 ग्राम अवैध स्मैक तथा सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के कब्जे से 7.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों तस्कर अवैध स्मैक का कारोबार करते हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि नशे के कारोबार करने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन