-->

search ad

गेहूं खरीद केंद्रों पर बदइंतजामी से उबाल पर किसान, तौल ठप होने पर मंडी में गरजा गुस्सा, जल्द व्यवस्था न सुधरी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी ।

गेहूं खरीद केंद्रों पर बदइंतजामी से उबाल पर किसान, तौल ठप होने पर मंडी में गरजा गुस्सा, जल्द व्यवस्था न सुधरी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी ।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज क्षेत्र के गेहूं खरीद केंद्रों पर व्याप्त भारी अव्यवस्थाओं ने किसानों का सब्र तोड़ दिया, जिसके चलते सैकड़ों किसान कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए। किसानों ने सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा व उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है, न तौल की कोई ठोस व्यवस्था है और न ही जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती, जिससे उनकी मेहनत की फसल खेतों और मंडियों में पड़ी-पड़ी खराब होने की कगार पर है। किसान नेता जगदेव सिंह के नेतृत्व में जुटे किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि धान खरीद के दौरान भी इसी तरह की लापरवाही देखने को मिली थी और अब गेहूं खरीद में भी वही हालात दोहराए जा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही खरीद प्रक्रिया सुचारु कर तौल कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इधर एसएमओ विनय कुमार ने सफाई देते हुए बताया कि आरएफसी केंद्र पर पहले दिन 460 कट्टों की तौल की गई है और बुधवार से मंडी के सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर युद्धस्तर पर तौल कार्य शुरू कर दिया जाएगा, हालांकि किसानों का कहना है कि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है और जब तक व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी पर नहीं आतीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।



विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन