सिविल कोर्ट सितारगंज में ईद-उल-फितर का भव्य आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना अदालत परिसर।
06 अप्रैल, 2026
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सिविल कोर्ट सितारगंज परिसर में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर एक भव्य, गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने आपसी भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की शानदार मिसाल पेश की। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश महोदय सहित समस्त अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, एकता व सद्भाव के साथ रहने का संदेश दिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां मिष्ठान एवं पारंपरिक सेवई का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में अधिवक्ता एसोसिएशन के सचिव महेंद्र चौधरी, भगवंत सिंह, मलकीत सिंह, आमिर मलिक, फैजान मलिक, अफसर अली, हनीफ अहमद, मोहम्मद सैफ, मुशीर अहमद, शरीफ अहमद, आजम मंसूरी, मनोरमा गुप्ता, परमजीत कौर व जी.एस. बेदी सहित अनेक अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पारस्परिक विश्वास को मजबूत करते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को और सुदृढ़ बनाते हैं, जिससे न्यायालय परिसर एक बार फिर सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बनकर उभरा।