-->

search ad

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का विकासखण्ड सभागार खटीमा में 64 ग्राम सभाओं की मिट्टी को एकत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का विकासखण्ड सभागार खटीमा में 64 ग्राम सभाओं की मिट्टी को एकत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खटीमा:(चरनसिंह सरारी) आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 1 से 13 अक्टूबर 2023 तक मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा के उपलक्ष में आज विकासखण्ड सभागार खटीमा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित गया। क्षेत्र के सभी 64 ग्रामसभाओं की मिट्टी को एकत्रित किया गया। तथा क्षेत्र के शहीद वीर जवानो के बलिदान को याद कर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। जिसमे सीमा सुरक्षा बल 57 वाहिनी सितारगंज के जवानों एवं कमांडर अनुराग कम्बोज का भरपूर योगदान रहा।कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम स्वागत गीत से किया गया, साथ नृत्य और नाटक के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। तथा एसएसबी के जवानो द्वारा बहुत सुन्दर देशभक्ति गीत और पंजाबी भागड़ा प्रस्तुत किया गया।  इस मोके पर बीडीओ के० एस०  सामंत,एबीडीओ धर्मेंद्र कन्याल, मंडी चैयरमेन नंदन सिंह खड़ायत, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, अध्यक्ष पूर्व सेना संगठन गंभीर सिंह धामी, एवं स्वयं सहायता समूह की प्रगति महिला कलस्टर की अध्यक्ष श्रीमती मानवी तिवारी,  मधुश्री, पूनम राना, पुष्पा, सपना विश्वकर्मा, कमला जोशी,  बबली राना , सावित्री दास,कन्हैया महिला कलस्टर की अध्यक्ष श्रीमती रेनू जोशी , गीता , माया जोशी, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन