-->

search ad

एक कालोनाइजर सहित चार आरोपियों पर धोखाधड़ी कर भूमि को फर्जी तरीके से बैनामा करा कर कब्जा कर लेने का मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज।पुलिस जांच में जुटी।

एक कालोनाइजर सहित चार आरोपियों पर धोखाधड़ी कर भूमि को फर्जी तरीके से बैनामा करा कर कब्जा कर लेने का मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज।पुलिस जांच में जुटी।


सितारगंज:(विशेष ब्यूरो) पीड़ित ने कोतवाली सितारगंज में तीन व्यक्तियों व एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन का फर्जी तरीके से चौहदी दर्शाकर असली की तरह बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली सितारगंज पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वजीर अहमद पुत्र  स्व० नजीर अहमद निवासी मोहल्ला बेगम सराय कस्बा व थाना अफजलगढ़ जिला बिजनोर (यू०पी०) हाल निवासी सुप्रिया कालोनी सितारगंज उधमसिंहनगर ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर सौप कर कहा है कि आरोपी कालोनाइजर इमरान पुत्र अब्दुल कयूम निवासी मोहल्ला नायक सराय कस्बा व थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर हाल निवासी सुप्रिया कॉलोनी सितारगंज उधमसिंहनगर ने आरोपी राजेन्द्र सिह पुत्र सोहन सिंह व श्रीमती मनिंदर कौर पत्नी राजेन्द्र सिह निवासीगण वार्ड नं० 3 सितारगंज व आरोपी सुधीर श्रीवास्तव पुत्र रामचंद्र निवासी वार्ड नं० 6 भूमिया कॉलोनी सितारगंज के साथ षड्यंत्र कर मेरी भूमि खसरा नं0 446 स्थित सितारगंज का फर्जी चौहदी अंकितकर, फर्जी दस्तावेज रचकर उनका फर्जी दस्तावेज रचकर उनका असल के रूप में प्रयोग कर फर्जी बैनामा करा लिया है। पीड़ित ने आगे कहा है कि प्रार्थी अफजलगढ़ जिला बिजनौर का मूल निवासी है तथा वर्तमान में सुप्रिया कॉलोनी सितारगंज में निवास कर रहा है। प्रार्थी की सितारगंज के सुप्रिया कालोनी वार्ड न० 3 में खसरा नं० 446 व 448 भूमि स्थित है जो प्रार्थी ने दिनांक 2 मई 2008 को रजिस्ट्री बैनामा क्रय की थी। जिस पर मै तभी से काबिज हूँ। मै अपनी भूमि पर प्लोटिंग कर रहा था तो उसी दौरान मेरी पत्नी लिवर सोरायसिस बीमारी से ग्रस्त हो गयी थी जिसका उपचार मैदान्ता अस्पताल गुरुग्राम, जॉलीग्राट अस्पताल देहरादून में करा रहा था कि इसी दौरान मुझे भी कैंसर जैसी जानलेवा गंभीर बीमारी हो गयी। मै अपनी पत्नी व अपनी गंभीर बीमारी के कारण व कोरोना की गंभीर महामारी होने के कारण अपनी भूमि पर नहीं आ सका। वर्ष 2023 में जब मै स्वस्थ होने पर सितारगंज में अपनी भूमि खसरा नं० 446,448 पर आया तो देखा  कि उक्त भूमि खसरा नं. 446 व 448 की चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है।जब मैंने इस सम्बन्ध में गहनता से जानकारी की तो पता चला कि इमरान उपरोक्त ने राजेन्द्र, मनिंदर कौर, सुधीर श्रीवास्तव उपरोक्त के साथ षडयंत्र रचकर फर्जी चौहदी लिखकर फर्जी दस्तावेज बनाकर व उनका असली के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी बैनामा करा लिया है व भूमि पर कब्जा भी कर लिया है। जिससे मुझे  पच्चास- साठ लाख रुपये की क्षति हुई है।जब मै 11 जून को अपने प्लाट पर गया तो वहाँ पर इमरान राजेन्द्र सिह व सुधीर श्रीवास्तव मिले, मैंने उनसे कहा कि मेरी खसरा नं० 446,448 की चारदीवारी क्यों तोड़ी, तो इमरान व राजेन्द्र व सुधीर श्रीवास्तव ने मुझे गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी ओर कहा कि यदि जमीन पर दोबारा आए या कोई कार्यवाही की तो जान से मार देंगे जिससे प्रार्थी बहुत डरा हुआ है।जिसपर कोतवाली सितारगंज पुलिस ने चारों आरोपियों में  इमरान, श्रीमती मनिंदर कौर, राजेंद्र सिंह व सुधीर श्रीवास्तव के विरुद्ध षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी करने, फर्जी चौहदी लिखकर फर्जी दस्तावेज रचने व उनका असल के रूप में प्रयोग करने, फर्जी रूप से खसरा नं० 446 की भूमि व 448 की भूमि बेचने के सम्बन्ध में इस 420,467,468,471,120B आई० पी० सी० के अंतर्गत रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।इधर सूत्रों द्वारा पता चला है कि कालोनाइजर इमरान द्वारा सुप्रिया कालोनी में पहले भी एक गरीब परिवार के जसवंत सिंह की भूमि को धोखाधड़ी से मुख्यत्यारेआम करा रजिस्ट्री कर बेच दिया गया ओर उस गरीब को बाद में भूमि के पैसे भी नही दिए।जिसके चलते गरीब की हार्ड अटैक से मौत हो गयी।ओर उसका परिवार दर-2 की ठोकरे खा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन