-->

search ad

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करते हुए सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की बिल्डिंग का लोकार्पण  कर फीता काटकर किया शुभारंभ।

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करते हुए सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की बिल्डिंग का लोकार्पण कर फीता काटकर किया शुभारंभ।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज सिडकुल की कंपनी बालाजी एक्शन द्वारा सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 90 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इसमें इमरजेंसी वार्ड चिकित्सकों के चेंबर मरीजों की भर्ती करने के लिए वार्ड के अलावा सभी सुविधाएं दी गई है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज में सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बालाजी एक्शन कंपनी का धन्यवाद करते हुए क्षेत्र की जनता को हाईटेक हॉस्पिटल बनने पर बधाई दी। ओर कहा कि सितारगंज क्षेत्र में 90 बेड का हाईटेक सब डिस्टिक हॉस्पिटल बनने के बाद सितारगंज क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। अस्पताल के नए भवन के निर्माण में करीब 5 करोड रुपए की लागत आई है। जिससे सितारगंज क्षेत्र की जनता को बेहतर इलाज के लिए अपने सितारगंज क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी प्रकार के इलाज सितारगंज के सब जिला अस्पताल में भी उपलब्ध होंगे। वहीं उद्घाटन के दौरान क्षेत्र की जनता ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।
-:सौरभ बहुगुणा ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी अहम सौगात:-

सितारगंज: पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्वास्थ्य और शिक्षा की सौगात दी है। उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र के विद्यार्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण होने से मरीजों को यहीं पर सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की अहम भूमिका होती है।                   


सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री ने कहा की जब हम 12 साल पहले यहां आए थे तो लोगों को अपना परिवार मानकर अपना काम शुरू किया था। आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क बिजली पानी यातायात के क्षेत्र में अनेको कार्य किए गए हैं। क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, रोडवेज बस अड्डा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया गया है। सिडकुल में उद्यमी निवेश करने के लिए भी आ रहे हैं। जिससे क्षेत्र की जनता को रोजगार मिल रहा है।         

                                         

 -:भगवान को बिजनेस पार्टनर बनाकर कर रहे हैं लोगों की सेवा:-

 सिडकुल की बालाजी एक्शन कंपनी के अध्यक्ष एन०के० अग्रवाल ने कहा कि वह भगवान को बिजनेस पार्टनर बनाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनकी मुहिम के तहत दिल्ली में कई बड़े अस्पताल संचालित हो रहे हैं। जहां मरीजों का निशुल्क उपचार हो रहा है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रस्ताव पर उन्होंने अस्पताल का निर्माण कराया है।


 -:बहुगुणा परिवार ने हमेशा विकास किया है:-

                                     
डॉ० मीरा रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा में हमेशा क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। सितारगंज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने से अब मरीजों को हल्द्वानी, रुद्रपुर और बरेली नहीं जाना पड़ेगा। सुनीता राणा जोशी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने  हमेशा विकास की राजनीति की है। उनके आने के बाद क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।इस मौके पर मंडी समिति चेयरमैन अमरजीत कटवाल,जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,भाजपा नगर अध्यक्ष आदेश चौहान, मुकेश सनवाल,बिशन दत्त जोशी,आदेश ठाकुर,महेश मित्तल,दीपक गुप्ता,सुखदेव सिंह,दलवीर सिंह बिट्टू,उपकार सिंह बल,भोला जोशी,दया नन्द तिवारी,अजय कठायत, नरेश ठाकुर,रवि रस्तोगी, जया जोशी,सुमन राय, वीना साहू,सुलोचना रावत, गायत्री देवी,तहसीलदार पूजा शर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ० अभिलाषा पाण्डे, डॉ० लक्ष्मण सिंह बृजवाल, डॉ० अतुल कुमार,डॉ० रविन्द्र सिंह, डॉ० संदीप कौर,डॉ० चित्रा पांडेय, फार्मासिस्ट के०एन० गोस्वामी, मयंक नैनवाल, रुपिंदर कौर, आदि सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन