-->

search ad

पुलभट्टा में रेलवे पुल पार करते हुए दो युवक की ट्रेन की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत

पुलभट्टा में रेलवे पुल पार करते हुए दो युवक की ट्रेन की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत

 


पुलभट्टा में रेलवे पुल पार करते हुए दो युवक ट्रेन से टकरा गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है।

बीती शनिवार रात्रि मिक्कू कक्कड़ निवासी बालाजी द्वार इंद्रा कॉलोनी रुद्रपुर और रोहित मिर्जा निवासी डिबडिबा बिलासपुर अपने साथी योगेश मैनाली निवासी फायर स्टेशन रुद्रपुर के साथ गांव पुलभट्टा होकर सितारगंज जा रहे थे। इस दौरान पुलभट्टा के पास रेलवे के लोहा पुल को पैदल पार करते समय दोनो ट्रेन से टकरा गए है। जिससे दोनों की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन