वंश चौधरी ने ऊंची कूद में जीता स्वर्ण पदक
शक्तिफार्म। खेल महाकुम्भ के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सितारगंज ब्लॉक के ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वंश चौधरी ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में अंडर 14 में टेबल टेनिस में कल्पना रावत व खुशी बिष्ट ने रजत पदक, बैडमिंटन में आरुषि साहनी व उन्नति सिंह ने रजत पदक, अंडर 17 में गोला फेंक में अर्चना कौर ने स्वर्ण पदक, चक्का फेंक में श्रेया साहनी ने रजत पदक, ऊँची कूद में प्रेरणा रावत ने स्वर्ण, टेबल टेनिस में प्रेरणा रावत व पावनी राणा ने स्वर्ण, टेबल टेनिस मिक्स में रोनित सरकार व जय श्री मंडल ने कांस्य, बैडमिंटन डबल में सौम्या रावत व दीक्षिता टंडन ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 19 में टेबल टेनिस में तनुजा पोखरिया व संजना नेगी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक नवीन जोशी, प्रधानाचार्य सदानंद विश्वास, उपप्रधानाचार्य दीपक गुरुरानी, प्रकाश सिंह बोरा, प्रदीप कुमार, पुष्पा फर्त्याल, सुमन विश्वास, मधु सिंह ने पदक विजेता छात्रों को सम्मानित किया।