-->

search ad

 ससुरालियों पर कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज,

ससुरालियों पर कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज,


 सितारगंज:  विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न कर घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। थियोडोरा सिंह नेगी पुत्री पंकज सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वर्ष 2021 में उनकी हरीश नेगी निवासी ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल, रामनगर के साथ विवाह हुआ था। आरोप लगाया कि उनके पति, सास, ससुर, ननद, नंदोई दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके पति के ड्यूटी चले जाने के बाद ससुराल जन दहेज के लिए उत्पीड़न करते रहे। 17 जुलाई को जब वह गर्भवती थी उसे मारपीट कर मायके छोड़ गये। बाद में उसका नम्बर ब्लॉक कर दिया। 29 सितम्बर को सितारगंज आकर उसे धमकी भी दी। पुलिस ने पति समेत ससुरालजनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन