-->

search ad

अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को हटाया

अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को हटाया

 


काशीपुर। टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से 150 झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे करीब 400 लोगों को पुलिस ने वहां से हटा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर वह अपना सामान समेटकर दूसरी जगह चले गए। पुलिस के अनुसार इनमें अधिकतर यूपी के सीतापुर क्षेत्र के रहने वाले थे।

एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र हरगनिया कॉलोनी के किनारे खाली भूखंड पर विभिन्न राज्यों से आए लोग झुग्गी झोपड़ी डाल कर रह रहे हैं। वहीं पार्षद मनोज बाली ने बताया कि यह लोग आए दिन शराब पीकर लड़ते-झगड़ते हैं और कच्ची शराब का अवैध धंधा करने के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।


इस संबंध में उन्होंने भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी जिस पर टांडा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज जोशी ने शुक्रवार की देर शाम कॉलोनी में जाकर जांच-पड़ताल की और झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों से शनिवार तक जगह खाली करने को कहा।

शनिवार को चौकी प्रभारी जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झुग्गी झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की तब वहां रह रहे लोग अपना-अपना सामान समेट कर वाहनों से दूसरी जगह चले गए। जोशी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते उन्हें वहां से जाने को कहा गया।

कोट

हरगनिया कॉलोनी के पास रहे रहे करीब 150 लोगों के पास पहचान पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज नहीं थे कि वह कहां के रहने वाले हैं। इन लोगों से शहर में आपराधिक गतिविधियों के बढ़ने का खतरा था। इसलिए उन्हें वहां से हटा दिया गया है। - अभय सिंह, एसपी काशीपुर

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन