-->

search ad

पत्नी के सामने फांसी पर लटक गया पति

पत्नी के सामने फांसी पर लटक गया पति


 हल्द्वानी । गत रात्रि एक विवाह समारोह से वापस आने के बाद किसी बात को लेकर पत्नी से हुए झगड़े के पश्चात युवक ने घर में फांसी लगा ली। पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखा तो परिजनों की मदद से उपचार के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसके पति ने दम तोड़ दिया। जिससे परिवार में मातम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार मानपुर पश्चिम निवासी 23 वर्षीय विक्की एक विवाह समारोह में गया हुआ था। रात्रि में जब वह घर वापस लौटा तो उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बाद सभी लोग सोने चले गए। इसी बीच विक्की उठा और पत्नी की चुनरी से फांसी लगा ली। तभी अचानक पत्नी भी उठ गई। आंखों के सामने पति को फंदे पर लटका तड़पते देखा। उसकी चीख की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में विक्की को फंदे से उतारा और उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने तक विक्की की सांस चल रही थी। जिसके बाद विक्की को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मध्य रात्रि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्की पेंटिंग का काम करता था और दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसका एक साल का मासूम बच्चा भी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन