सितारगंज चीनी मिल यू०पी० से गन्ना खरीदने से नहीं आ रही बाज,उत्तराखंड के गन्ना किसान परेशान।
12 दिसंबर, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज चीनी मिल के गन्ना किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले प्रधानमंत्री व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कहा है कि यू०पी० से अनधिकृत तरीके से गन्ना खरीदा जा रहा शाम 4 बजे से चीनी-मिल गेट पर ट्रालियों का जमावडा शुरू हो जाता है और सुबह 10 बजे तक गन्ना तुलता रहता है।इधर सितारगंज-खटीमा को इन्डेन्ट न मिलने से गन्नाकृषक परेशान हैं,वही सितारगंज चीनी मिल 32000 कु० की अपेक्षाकृत 17000 कु० की पेराई कर रही है जिसमें अकेले 10000 कु० से उपर गन्ना यू०पी० से आने से सितारगंज-खटीमा किसानों का गन्ने की पेराई नही हो पा रही है,चीनीमिल प्रबन्धन करार के विरूद्ध चीनीमिल संचालन कर रहा है,जिससे उत्तराखंड के किसानों का अहित हो रहा है,चीनी-मिल शुभारम्भ करते समय गन्नामंत्री समेत किसी भी जनप्रतिनिधि व गन्ना किसानों को आमंत्रित करना उचित नहीं समझा गया केवल सरकारी प्रशासन ही उद्घाटन में मौजूद था। वहीं उत्तराखंड गन्ना आयुक्त व डी०एम० उधमसिंहनगर की चीनी मलिक से सांठगांठ के चलते गन्ना-किसान परेशान हैं,गन्ना माफ़ियाओं के हौसले बुलन्द हैं।भारतीय किसान संघ के बैनर तले गन्ना किसानों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तराखंड से चीनी-मिल का करार समाप्त करते हुए पूर्व की भांति चीनी-मिल सहकारी क्षेत्र से किये जाने की मांग की है।