-->

search ad

ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक देहरादून में हुई संपन्न।बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित।

ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक देहरादून में हुई संपन्न।बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित।

देहरादून:(चरनसिंह सरारी) प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल (एडवोकेट) के नेतृत्व में देहरादून स्थित गोरखाली सुधार सभा गड़ीकेंट में आहूत की गयी। जिसमें पूरे प्रदेश के सभी 13 जिलों के प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने शिरकत की।बैठक ग्राम प्रधानों को विकास कार्य करने में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु सरकार को ज्ञापन प्रेषित करने तथा शीघ्र मांगों का निस्तारण न होने की स्थिति में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की सहमति बनायी गयी।बैठक में निम्न प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गये।जिसमे पहला प्रस्ताव कोरोना काल से पंचायत प्रतिनिधियों के प्रभावित कार्यकाल को वर्ष 1991 के भूकंप के समय के प्रतिनिधियों की तर्ज पर 2 वर्ष का कार्यकाल बढ़ाया जाए ताकि एक राज्य एक चुनाव की अवधारणा भी सही मायने में साकार हो सके। इससे हरिद्वार के चुनाव भी एक साथ हो पाएंगे।दूसरा प्रस्ताव केंद्रीय वित्त की अभी तक वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर होने पर किस्त की धनराशि पूर्ण रूप से नहीं प्राप्त हो पायी है।उक्त धनराशि को शीघ्र पंचायत के खातों में हस्तांतरित किया जाए।बैठक में प्रधान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भास्कर सम्मल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट,टिहरी जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा,पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौंन,उपाध्यक्ष खीमानन्द बिनवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष मीनू  क्षत्रीय,बलवंत रावत,दिनेश भसनीयाल,रंजीत भंडारी,धर्मदत्त डिमरी,चंद्रशेखर पवार,धन सिह सजबाण,विनोद बिजल्बाण,गोपाल सिह,अंकित रावत,बृजमोहन बहुगुणा,नारायण सिंह अधिकारी,देवेन्द्र सिंह,कृष्णा गोस्वामी,लव कुमार,संन्देश कुमार,मुकेश कुमार,रजनी देवी,मीना थापली,सोबन पुण्डीर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन