-->

search ad

फरार कांस्टेबल और गिरोह के सरगना की तलाश में दबिश दे रही पुलिस, पूंजी दोगुना करने का लालच देकर लुटे थे रुपए

फरार कांस्टेबल और गिरोह के सरगना की तलाश में दबिश दे रही पुलिस, पूंजी दोगुना करने का लालच देकर लुटे थे रुपए

 


रुद्रपुर। (सतपाल सरारी) पूंजी दोगुना करने का लालच देकर सीतापुर के चार लोगों को रुद्रपुर बुलाकर दो लाख रुपये लूटने वाले तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना में शामिल कांस्टेबल और गिरोह के सरगना की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार चल रहे आरोपितों के मोबाइल नंबर से उन्हें ट्रेस करने का पुलिस प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी इंद्रसेन वर्मा, मो.हंजला, अंकित, शिवम को हाई क्वालिटी नकली नोट बेचने के नाम पर दो लाख लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने जिशान, विकास उर्फ लियाकत उर्फ पिंटू, छिन्दर व रास्ते में रुपयों का बैग छीनने वाले उनके साथी वीरेंद्र, सुरेन्द्र पर केस दर्ज कर लिया था।

शनिवार को पुलिस ने घटना में शामिल पीआरडी जवान बिंदुखेड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह, जिशान अहमद और किच्छा निवासी छिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

तीनों आरोपितों को भेजा गया जेल

पूछताछ में पता चला कि घटना में शामिल गिरोह का सरगना विकास उर्फ लियाकत और हल्द्वानी बनभूलपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह फरार हो गए है। जिस पर पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपित को जेल भेज दिया। साथ ही फरार चल रहे कांस्टेबल और सरगना की तलाश तेज कर दी थी। इधर, रविवार को पुलिस ने फरार कांस्टेबल समेत दोनों की तलाश में कई जगह दबिश दी। साथ ही कुछ लोगों से भी पूछताछ की है

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कांस्टेबल और गिरोह के सरगना की तलाश में पुलिस और एसओजी लगी है। उन्हें सर्विलांस से ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही दोनों पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन