-->

search ad

सितारगंज में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल ने दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ।

सितारगंज में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल ने दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारतीय जनता पार्टी सितारगंज मंडल द्वारा दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सितारगंज वार्ड नंबर 7 बूथ संख्या  में दीवार लेखन कर \"एक बार फिर से भाजपा सरकार\" और कमल का फूल बनाया गया। उधम सिंह नगर जनपद के भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं, आम जनों को बताया गया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है, तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ सीधे हम सभी जनता को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और भी ऐसी कई योजनाएं भारत सरकार चलाने वाली है, जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और उसे मुख्यधारा से जोड़ना है।भाजपा के इस  महा अभियान दीवार लेखन के शुभारंभ कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सितारगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने बताया कि सितारगंज विधानसभा में बूथ स्तर पर दीवार लेखन का कार्य किया  जाएगा। एक बार फिर भाजपा सरकार का नारा लगा कर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दीवारों में कमल का फूल बनाकर अबकी बार 400 पार एक बार फिर भाजपा सरकार का नारा दिया |कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान,महामंत्री अमित रस्तोगी, राजू नगदली, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मित्तल, दीपक गुप्ता, सरफराज अंसारी, सौरभ सक्सेना, सौरभ अरोरा,  भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन, सतीश उपाध्याय, बिट्टू , अरविंद चौरसिया,सोनू शर्मा,सुरेश जोशी,राहुल श्रीवास्तव, अरविंद हिंदुस्तानी, दीपक कठेरिया, किशन, जमुना प्रसाद साहू, नितिन चौहान,मनीष श्रीवास्तव, रेहान,हर्षित पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन