-->

search ad

राज्य की पांचो सीटों पर होगा भाजपा का कब्जा- रोहित ओझा

राज्य की पांचो सीटों पर होगा भाजपा का कब्जा- रोहित ओझा


आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की होगी जमानत जप्त कांग्रेसी नेताओं में भागम भाग।
सितारगंज:(चरन सिंह सरारी) नगर के मंडी सभागार में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा जिला उधम सिंह नगर द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रोहित आझा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं का विशेष महत्व है, और इसी को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम की और चलो अभियान के तहत युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जनपद उधम सिंह नगर  के 14 मंडलों में यह कार्यक्रम सुनिश्चित किए गए हैं ।जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर क्षेत्रीय युवाओं के सुझाव लिए जाएंगे ।जिससे कि आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से एक बार मोदी सरकार का गठन भारी बहुमत के साथ हो, इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रोहित ओझा ने कहा कि जो युवा आगे जाएगा उससे और यह राष्ट्र आगे जाएगा युवा इस राष्ट्र की रीड है और हमें रीड को मजबूत करना होगा। कांग्रेसी नेताओं में हताशा है।लगातार पाला बदलकर भागम भाग की स्थिति बनी हुई है।उत्तराखंड की पांच सीटों में एक बार फिर भाजपा परचम लहराएगी ।आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जमानत जप्त होने वाली है कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक बिष्ट, महामंत्री बिट्टू चौहान, मयंक अग्रवाल, हरजीत कंबोज, नवीन भट्ट निराला, सोनू शर्मा, कशिश अरोड़ा, तुषार शर्मा ,सुरेश जोशी, शिवम रस्तोगी, अरविंद कुमार, चंदन आर्या सहित सैकड़ो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन