हरेला पर्व की धूम पर भाजपाइयों की सितारगंज में एक पेड़ माँ के नाम की शुरुआत।
16 जुलाई, 2024
Edit
सितारगंज :(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड में आज हरेला पर्व मनाया जा रहा है जोकि प्रकृति को महत्व देने की परंपरा रही है । हरेला पर्व हमारी लोक संस्कृति,प्रकृति और पर्यावरण के साथ जुड़ाव का प्रतीक है। हरेला पर्व के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा सितारगंज में विभिन्न निजी व सार्वजनिक स्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही सितारगंज वार्ड नंबर दो सनराइज पब्लिक स्कूल मैं दीपू जोशी के नेतृत्व में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय परिसर में सभी ने साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। भाजपा नेता सुखदेव सिंह ने कहा कि आज उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय पर्व हरेला पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी हरेला पर्व पर "एक पेड़ माँ के नाम" से मुहिम चला रही है जो आज से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी जिसमें प्रत्येक बूथ पर दस पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पेड़ जरूर लगाए साथ ही उसका संरक्षण भी करे। विद्यालय प्रबंधक जोशी ने कहा कि हमारी प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है और हम प्रकृति के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं। हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति संरक्षण और अपनी संस्कृति के साथ ही उत्सवों को मनाए जाने की परंपरा को बनाए रखना होगा। गौ सेवा आयोग के सदस्य व भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने कहा कि सितारगंज में वृक्षारोपण का बृहद कार्यक्रम किया जा रहा है आज सनराइज पब्लिक स्कूल में सभी प्रबंधक,शिक्षकों व भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम का हिस्सा बनकर एक-एक पौधा अवश्य लगाना है।