स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उत्तराखंड स्टेट स्क्वाय चैम्पियनशिप 2024 में जीते मेडल।
27 अगस्त, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उत्तराखंड स्टेट स्क्वाय चैम्पियनशिप 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। तेजवीर सिंह और सिमरप्रीत सिंह ने रजत पदक (सिल्वर) हासिल किया, जबकि जैवियर सिंह, असीस कौर, और दिव्यांशअग्रवाल ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) अपने नाम किया।
इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक, पलविंदर सिंह औलख ने सभी छात्रों को बधाई दी और कहा कि इन प्रतियोगिताओं में छात्रों की भागीदारी उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रधानाचार्या, कमलजीत कौर औलख ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।
विद्यालय के शिक्षक श्री शिवचरण सिंह, जिन्होंने इन छात्रों को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया, को भी प्रबंधक पलविंदर सिंह औलख ने बधाई दी और उनके समर्पण की प्रशंसा की।
कॉर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह और अकैडमिक कॉर्डिनेटर उत्तम तिवारी ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल जीवन की कामना की। इस मौके पर वाइस कॉर्डिनेटर सुखवंत कौर ,सिमरनप्रीत कौर अर्षदीप सिंह,अनुपम दुबे, गीता तिवारी ,रमन कौर ,हेमा भट्ट, मनोज बोरा, रौनक खान रवनीत कौर ,अमित भट्ट ,आनंद राजपूत ,गुरदेव सिंह ,जानकी रावत ,कविता भट्ट ,मनीषा, एकता, विशाल बिष्ट ,प्रदीप कौर आदि उपस्थित रहे।