-->

search ad

आप्रेशन प्रहार के अंतर्गत एक चोर चोरी की एक मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार।

आप्रेशन प्रहार के अंतर्गत एक चोर चोरी की एक मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार।

सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा 15 घण्टे में मो०सा० चोरी का अनावरण करते हुए चोरी की मो० सा० बरामद कर एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। बीते बृहस्पतिवार को वादी  राजेन्द्र प्रसाद पुत्र भोला प्रसाद निवासी ग्राम इन्द्रानगर नकहा थाना सितारगंज जिला उधमसिंहनगर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 12 अगस्त को वादी का अपने बाईक प्लेटीना मोटरसाईकिल न०-यू०के० 06-एई-2267 को खेत के किनारे खडी कर खेत में काम करने गया था जब वापिस आने पर मौके से बाईक का गायब थी  तथा काफी तलाश करने पर मेरी मो०सा० को सूरज पुत्र हरी निवासी ग्राम पण्डरी सितागरज द्वारा चुराने की जानकारी प्राप्त होना के निषयक के आधार पर कोतवाली सितारगंज में एफआईआर न०-268/2024 धारा-303(2) बी०एन०एस० बनाम सूरज पंजीकृत  किया गया। वर्तमान में  लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  के निर्देशन पर व प्रभारी निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग से सम्बन्धित मोटरसाइकिल प्लेटीना रजि०न०- यूके06-एई-2267, चेचिस न0-MD2A18AZ7EPB05949 इंजन नम्बर DZZPEB06245 की तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी। गठित टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर आस पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर आरोपियों की तलाश की गयी।इस दौरान तलाश में शुक्रवार की रात्री को स्थान आर०के० ढाबा के आगे से आरोपी 46 वर्षीय सूरज पुत्र हरिप्रसाद निवासी ग्राम पण्डरी थाना सितारंगज जिला उधम सिंह नगर को मय चोरी की मोटरसाइकिल प्लेटीना न०-यूके 06-एई-2267 सहित गिरफ्तार कर लिया गया ।  बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा-317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर आरोपी पर धारा-303(2)/317(2) भारतीय न्याया संहिता में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० जनार्दन भट्ट विवेचक,उ०नि० राजेन्द्र सिंह,हे०का० महेश चन्द्र दुम्का,का० चन्द्र प्रकाश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन