स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों ने दिया स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन।
18 अगस्त, 2024
Edit
रुद्रपुर/उधमसिंहनगर:(चरनसिंह सरारी) ड़ेंगू पर स्वास्थ्य विभाग ऊधम सिंह नगर द्वारा किये कार्यों तथा योजनाओं की समीक्षा बैठक में शिरकत करने आये स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को एन एच एम संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संविदा कर्मचारियों का विभाग में मर्ज करने, विभागीय आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, ईपीएफ व ईएसआईसी सहित 4 बिंदुओं का एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी समस्या भी मन्त्री के समक्ष रखी। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के इंक्रीमेंट को लेकर नवल किशोर ने कहा कि जब से आउटसोर्स नियम स्वास्थ्य विभाग में आया है तब से विभाग सैलेरी को लेकर सौतेला व्यवहार करता आ रहा है। जहां एक और अन्य राज्य में एन एच एम कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है तो वही हमारे राज्य में उचित सैलेरी भी नहीं मिल पा रही है। आउटसोर्स पर मो० आमिर खां द्वारा समायोजन की बात रखी गई।
ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारी सुमन द्वारा कहा गया कि आउटसोर्स एजेंसी द्वारा पीएफ व ईएसआई का पैसा भी नहीं कट रहा है इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ को त्वरित कार्यवाही करने का आदेश दिया।
बताते चले कि उत्तराखंड राज्य में पहले विभाग द्वारा एन एच एम कार्यक्रमों हेतु संविदा में कर्मी भर्ती किये जाते थे। किंतु विगत वर्षो से विभाग आउटसोर्स भर्ती कर रहा है। आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया में वहीं सारे नियम है जो संविदा भर्ती में हैं बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इन आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा कर्मियों की तरह सैलरी इंक्रीमेंट नहीं दे रहा है। समान नियम के होते हुए सुविधाओं का स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम आउटसोर्स कर्मचारियों में काफी रोष है।
ज्ञापन देते हुए सभी कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप सभी के हित में हमारे द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। आप धैर्य बनाये रखें। स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देने में रामस्वरूप शर्मा, निधि, गुलशन, राहुल, सौरभ, राजीव, अरशद, दिनेश सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहें।