-->

search ad

के०जे०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल  के छात्र - छात्राओं ने राखी का त्योहार मनाया गया।

के०जे०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र - छात्राओं ने राखी का त्योहार मनाया गया।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) के०जे०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में नर्सरी से कक्षा 8 तक के  बच्चों द्वारा राखी के त्यौहार को मनाया गया। सभी कक्षाओं की बहनों द्वारा अपनी कक्षा के सभी भाइयों को राखी बांधी गई व भाइयों द्वारा उपहार स्वरूप चॉकलेट या कुछ न कुछ दिया। सभी कक्षा अध्यापिकाओं द्वारा अपनी अपनी कक्षा के इस त्योहार के बारे में जानकारी दी है कि रक्षाबंधन एक अद्वितीय पर्व है। भाई-बहन के निष्कलंक स्नेह की मिसाल है। भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होता है और बहन अपने भाई की खुशियों की प्रार्थना करती है।यह रिश्ता स्नेह, समर्थन और सामंजस्यपूर्णता की मिसाल है। रक्षासूत्र एक ऐसा धागा है जिसका आधार रक्षा का वचन है। बहन को किसी भी संकट से बचाने का विश्वास दिलाता भाई जब अपनी कलाई आगे बढ़ाकर राखी बंधवाता है, तो मन ही मन इस संकल्प को दोहराता है और धागे में ममता व स्नेह घोलती बहन जब भाई को टीका लगाकर राखी बांधती है तो मन ही मन अपने भाई की प्रसन्नता पर न्योछावर हो रही होती है।कक्षा नर्सरी , एल के जी, यू के जी  के बच्चों में एक अलग ही उत्साह एवं खुशी नजर आई जब उन्होंने भाइयों के हाथों में राखी बांधी। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता,को ऑर्डिनेटर हेमा उप्रेती, रश्मि भट्ट,बसंती सम्मल,दिव्या जोशी,भवन ऐरी,लता जोशी,गीता जोशी, चांदनी रस्तोगी,सविता राय,निशा राणा,कला अटवाल,नीला फर्त्याल,किरनदीप कौर,जसविंदर कौर,सोनी रस्तोगी,सोनाली भट्ट,निर्मल कौर,मनदीप कौर,निशा चंद,सोनिया कौर  व अन्य स्टाफ मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन