-->

search ad

राखी का बंधन प्यार का बंधन-ब्रजवाल                        -एकल परिवार की बहनो ने बंधे रक्षा सूत्र

राखी का बंधन प्यार का बंधन-ब्रजवाल -एकल परिवार की बहनो ने बंधे रक्षा सूत्र

-हर वर्ष कोतवाली में मनाया जाता है रक्षाबंधन 
-पुलिस टीम ने एकल बहनों का किया स्वागत 
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) एकल परिवार द्वारा रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर विभिन्न स्थानों पर रक्षा सूत्र बाँधने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज एकल की बहनो द्वारा कोतवाली परिसर में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र ब्रजवाल,वरिष्ठ उप निरीक्षक कविंद्र शर्मा,उप निरीक्षक जनार्दन भट्ट,उप निरीक्षक इंद्र सिंह धेला,उप निरीक्षक राकेश रौनकली, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश आदि अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का वादा भी रिटर्न गिफ्ट में लिया गया। इस मौक़े पर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र ब्रजवाल ने  एकल परिवार की बहनों का स्वागत करते हुऐ कहा की इस धागे की लाज रखना हम सभी का परम कर्तव्य है,
राखी का बंधन प्यार का बंधन है और इस पवित्र त्यौहार पर हम बहनो को आश्वास्त करते हैं की हम देशहित में कार्य करते रहेंगे व बहनों की सुरक्षा व सम्मान हेतु हर समय विभाग उपस्थित व दृढ़ संकल्पित रहेगा।इस मौक़े पर संभाग सचिव लाल सिंह दायमा,प्राथमिक शिक्षा प्रभारी संतोष मिश्रा,संरक्षक महेश मित्तल,अध्यक्ष साधना राणा,रवि रस्तोगी,शीतल सिंघल, सतीश उपाध्याय,सचिव संगीता जोशी,कोषाध्यक्ष सुलोचना रावत,उपाध्यक्ष रीता सक्सेना,सपना जायसवाल,गीता गड़कोती, ममता कोरंगा, निशा भंडारी, पूजा राणा, बबली राणा,कोर्डिनेटर सत्येंद्र राणा,सिलाई ट्रेनर सीता राणा,कंप्यूटर ट्रेनर अंकुर पाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन