एकल परिवार की बहनो ने बांधी राखी।
19 अगस्त, 2024
Edit
-बहनों ने समाज में श्रेष्ठ कार्य करने का लिया वचन.।
सितारगंज: (चरनसिंह सरारी)एकल परिवार द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीरामलीला परिसर में रक्षा सूत्र से शुरू हुआ।एकल परिवार की पूजा राणा व सुलोचना रावत के नेतृत्व में एकल की बहनों ने वरिष्ठ समाजसेवी व विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से समाज में कार्य करने वाले महेश मित्तल,संभाग सचिव लाल सिंह दायमा,प्राथमिक शिक्षा प्रभारी संतोष मिश्रा,अध्यक्ष जगवीर चौधरी,शीतल सिंघल,सतीश उपाध्याय,विनय गुप्ता, देवेश कुमार,भुवन गड़कोती भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधकर समाजहित में श्रेष्ठ कार्य करने का वचन लिया।समाजसेवी महेश मित्तल ने बहनों को उपहार भेंट किये। इस मौक़े पर सुलोचना रावत ने कहा की समाज के प्रत्येक कामों में बढ़ चढ़कर काम करना,जरूरतमंद के काम आना और जहाँ आवश्यकता हो उसके अनुसार स्थान पर उसकी पूर्ति करवाने वाले समाजसेवक महेश मित्तल के दीर्घायु होने की हम सभी बहनें मंगलकामना करती हैं।इस मौक़े पर कोषाध्यक्ष सुलोचना रावत,उपाध्यक्ष सपना जायसवाल,गीता गड़कोती,पूजा राणा,बबली राणा,गायत्री राठौर,कंचन राणा,ममता राणा,लक्ष्मी देवी,अनुराधा राणा, उषा राणा,मुस्कान राणा,ललिता राणा,पूजा जोशी आदि बहने मौजूद रही।