-->

search ad

हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई संपन्न।

हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई संपन्न।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आज  प्रातः 11 बजे संघ कार्यालय सितारगंज में हिंदू जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। जिसमें खटीमा, किच्छा और सितारगंज की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के कुमाऊं संभाग संगठन मंत्री मोहन ने  समाज में फैल रही नशा वृत्ति,हिंदू बहन बेटियों की सुरक्षा व सम्मान,भूमि अतिक्रमण,समाज में चल रही अवैध गतिविधियां एवं पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध गतिविधियां एवं हिंदू समाज को तोड़ने के लिए  विधर्मियों द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्र जैसे विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया , उन्होंने बताया हिंदू जागरण मंच का उद्देश्य एक सक्रिय, सुसंगठित , स्वाभिमानी और शक्तिशाली समाज की स्थापना करना है इस उद्देश्य को लेकर 1982 में इसकी स्थापना हुई, हिंदू जागरण मंच का कार्य आंतरिक सुरक्षा का है, समाज में घटने वाली किसी भी असामाजिक घटना को लेकर संगठन तुरंत प्रतिक्रिया करने का कार्य करता है और हिंदू समाज को संगठित कर उनकी सुरक्षा स्थापित करने का कार्य करने के साथ ही राष्ट्र से  भक्ति से ओत प्रोत युवाओं  की ऊर्जा को राष्ट्र के कार्य में लगाने का कार्य करता है, उन्होंने पूरे जिले में ग्राम स्तर तक संगठन के कार्य विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक चर्चा और योजना रचना की।आज संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रचार प्रमुख वरिष्ठ अधिवक्ता अमित जी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से  चंचल सिंह चौहान को खटीमा ब्लॉक संयोजक, सह संयोजक कैलाश धामी और महेंद्र साहनी , संपर्क प्रमुख नरेंद्र सिंह, ग्राम सभा संयोजक चामू सिंह दसोनी, सहसंयोजक खड़क सिंह , सितारगंज संपर्क प्रमुख मनोज सिंह, युवा वाहिनी सहसंयोजक सचिन दिवाकर ,अंकित सक्सेना व आकाश सिंह,  वार्ड संयोजक वरुण दिक्षित ,  किच्छा नगर संयोजक अनिल पांडे,  सहसंयोजक अनूप गंगवार,  संपर्क प्रमुख अश्विनी पांडे और प्रचार प्रमुख सुरेश गंगवार बनाए गए। आज संपन्न हुई इस बैठक का संचालन युवा वाहिनी के संयोजक ऋषभ जी द्वारा किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन