अज्ञात मिलें शव का खुलासा करते हुए नानकमत्ता पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जैल।
10 नवंबर, 2024
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के रहस्य से पर्दा उठ गया, घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि एक नवंबर 2024 को थाना नानकमत्ता में सूचना प्राप्त हुई की करतार सिंह की बगिया ग्राम सिद्धा में झाड़ियां के पास एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है, सूचना पर थाना अध्यक्ष देवेन्द्र गोरव द्वारा मय फोर्स के तत्काल घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे लेकर शव की शिनाख्त के प्रयास किये। मृतक के सर, चेहरे, शरीर में चोटों के काफी निशान थे प्रथम दृष्टिया मृतक की अज्ञात द्वारा हत्या किया जाना स्पष्ट हो रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा शव की शिनाख्त शीघ्र करने के आदेश दिये गये। अज्ञात शव की शिनाख्त हीरा सिंह पुत्र केसर सिंह निवासी चौडाकोट थाना पाटी जिला चम्पावत हाल निवासी नानकमत्ता बाजार के रूप में 4 नवंबर को हुई। मृतक के पिता केसर सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम चौराकोट थाना पाटी जिला चंपावत की लिखित तहरीर पर थाना हाजा पर मुकदमा एफ०आई०आर० स०- 194/ 2024 घारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे हेतु आदेश एवं दिशा निर्देश के क्रम में थाना अध्यक्ष थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा घटना के खुलासे के लिये लगभग 150 लोगों से पूछताछ एवं लगभग 100 सीसीटीवी कैमरो की निगरानी की गयी साथ ही साथ एस०ओ०जी० से भी तकनीकी सहायता ली गयी। गहन पतारसी सुरागरसी करने पर आरोपी 29 वर्षीय विजयपाल पुत्र नन्हेलाल निवासी गरगईया थाना देवरनिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश तथा दूसरे आरोपी 21 वर्षीय अजय पुत्र पप्पू भारती ग्राम सिद्धा नवादिया बिजली कॉलोनी थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को 9 नवंबर बीते शनिवार को हिरासत में ले लिया तथा मुकदमें में धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि कर दी गयी।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बयाया कि शराब के नशे मे हीरा सिंह की हत्या कर दी थी घटना में प्रयुक्त बेल्ट पूर्व में ही कब्जे में पुलिस ने ले ली जा चुकी थी तथा बीते शनिवार को घटना में प्रयुक्त ईंट (आला कत्ल), तथा मृतक के कपडे (सर्ट, व टी-सर्ट) व चप्पल, आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया।दोनो आरोपियों को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव,थानाध्यक्ष थाना झनकईया अनिल जौशी,उ०नि० संजय कुमार,उ०नि० अशोक काण्डपाल,अ०उ०नि० कृपाल सिंह,का० प्रकाश आर्या,का० मोहन बोरा, एस०ओ०जी० प्रभारी उपनिरीक्षक संजय पाठक,का० भुपेन्द्र आर्या आदि शामिल रहे।